Sambhal news
घर से मजदूरी करने गए युवक का 13 दिन बाद भी नहीं मिल सका कोई सुराग
हयातनगर/संभल (सब का सपना):-थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मजदूरी करने के लिए परिजनों से काशीपुर के लिए कह कर गया था। इसके बाद से वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गायब है काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला।मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी रोहित सैनी 13 मई को अपने गांव रसूलपुर से उत्तराखंड के काशीपुर के लिए गया था लेकिन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ जाने लगा।
जिसके बाद से परिजनों के द्वारा रोहित को काफी तलाश किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद रोहित के परिजनों के द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। वही परिजन और पुलिस के द्वारा अब रोहित की तलाश जारी है। रोहित के पिता ने अपने 20 वर्षीय पुत्र के लिए हर जगह प्रयास किया। वह कहते हैं कि यदि मेरा पुत्र किसी को दिखाई दे तो वह मुझे मोबाइल नंबर 7017873439/6395149864 पर संपर्क करके मुझे जानकारी अवश्य दें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
